Rinku Singh In IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह इन दिनों IPL 2023 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. रिंकू लगातार केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस सीज़न अब तक वो KKR के लिए शानदार फिनिशर साबित हुए हैं. उन्होंने कई अच्छी पारियां खेल टीम को जीत दिलाई है. अपनी इस बल्लेबाज़ी के बदौलत उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में खुद को शामिल कर लिया है.
रिंकू सिंह अब तक आईपीएल 2023 में डेथ ओवर्स (16-20) में रनों का पीछा करते हुए 224.5 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 137 रन बना चुके हैं. इन आंकड़ों के साथ रिंकू सिंह एक सीज़न में रनों का पीछा करते हुए आईपीएल सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इस खास लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी अव्वल नंबर पर हैं.
धोनी ने आईपीएल 2014 में रनों का पीछा करते हुए डेथ ओवर्स में 170.3 के स्ट्राइक रेट से कुल 172 रन बनाए थे. फेहरिस्त में धोनी का नाम दो बार दर्ज है. तीसरे नंबर पर एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी दिखाई देते हैं. वहीं दूसरे नंबर पर डेविड मिलर मौजूद हैं. इसके अलावा रिंकू सिंह चौथे और निकोलस पूरन पांचवें नंबर पर शामिल हैं. टॉप-5 की इस लिस्ट में रिंकू सिंह का स्ट्राइक रेट सबसे ज़्यादा है. वो 224.5 स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं.
डेथ ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन (16-20 ओवर)
- महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2014 में- 170.3 के स्ट्राइक रेट से 172 रन.
- डेविड मिलर, आईपीएल 2022 में- 178.1 के स्ट्राइक रेट से 171 रन.
- महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2013 में- 192.2 स्ट्राइक रेट से 148 रन.
- रिंकू सिंह, आईपीएल 2023 में- 224.5 स्ट्राइक रेट से 137 रन.
- निकोलस पूरन, आईपीएल 2023 में- 188.4 स्ट्राइक रेट से 130 रन.
अब तक आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह का ओवरऑलर प्रदर्शन
रिंकू अब तक इस सीज़न 11 मैच खेल चुके हैं, जिसमें बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 56.17 की औसत और 151.12 के स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं. वहीं उन्होंने 21 चौके और 21 छक्के जड़े हैं.
ये भी पढ़ें…