Rajasthan Royals Cricketer Riyan Parag Reaction On MS Dhoni IPL 2023 Latest News


Riyan Parag On MS Dhoni: आईपीएल में रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. आईपीएल ऑक्शन 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग पर 3.8 करोड़ रूपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया है. खासकर, इस सीजन रियान पराग उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं. इस सीजन के शुरूआती मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को अपनी प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया था, लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रियान पराग को खेलने का मौका मिला, लेकिन इस खिलाड़ी ने फिर से टीम मैनेजमेंट को निराश किया.

सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं रियान पराग

अब सोशल मीडिया पर फैंस रियान मजाक पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं. दरअसल, रियान पराग अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वह महेन्द्र सिंह धोनी की तरह बनना चाहते हैं. यहीं नहीं, रियान पराग कई बार खुद की तुलना महेन्द्र सिंह धोनी से कर चुके हैं, लेकिन अब लगातार खराब प्रदर्शन के बाद रियान पराग फैंस के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रियान पराग का मजाक बना रहे हैं.

जब रियान पराग ने महेन्द्र सिंह धोनी से की अपनी तुलना…

पिछले दिनों एक वेबसाइट से बाचतीच के दौरान रियान पराग ने कहा था कि टी20 फॉर्मेट में आते ही रन बनाना आसान नहीं है. खासकर, इस फॉर्मेट में नंबर-6 और नंबर-7 पर बल्लेबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण है. साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि शानदार खेल की बदौलत वह टीम इंडिया के लिए नंबर-6 और नंबर-7 के लिए खुद को ढ़ाल लेंगे. बहरहाल, महेन्द्र सिंह धोनी से खुद की तुलना करने पर फैंस ने रियान पराग की क्लास लगा दी. अब सोशल मीडिया पर रियान पराग खूब ट्रोल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

IPL 2023: पीयुष चावला और अमित मिश्रा के बाद अब यह खिलाड़ी भी कमेंट्री से सीधा खेलता नज़र आएगा, RCB की प्लेइंग-11 में मिली जगह

IPL 2023 Points Table: गुजरात के बाद चेन्नई ने भी प्लेऑफ में पक्की की जगह! जानें प्वाइंट्स टेबल में बाकी टीमों का हाल


Leave a Comment